महिला ने दो बच्चों की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

Updated at : 30 May 2019 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने दो बच्चों की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर 36 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने दो बच्चों को कथित तौर पर जहर खिलाकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को गोगवान जमालपुर गांव […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर 36 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने दो बच्चों को कथित तौर पर जहर खिलाकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को गोगवान जमालपुर गांव में हुई. महिला की पहचान रचना जबकि बच्चों की पहचान मानसी (10) और विक्रांत (8) के रूप में हुई है.

थाना प्रभारी नेमी चंद के अनुसार, महिला ने शीतल पेय में कथित रूप से कुछ जहरीला पदार्थ मिलाया, जो उसने अपने बच्चों को दिया और फिर खुद भी इसका सेवन कर लिया. एसएचओ ने बताया कि घटना के लिए पारिवारिक विवाद को जिम्मेदार बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि एक अलग घटना में, शामली जिले के थाना भवन थाना क्षेत्र के गोमतीपुर गांव में बुधवार को घर में आग लगने से 15 वर्षीय शिवानी की जलकर मौत हो गयी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola