ePaper

मायावती से मिलने उनके आवास पहुंचे अखिलेश यादव, बनेगी रणनीति

Updated at : 20 May 2019 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
मायावती से मिलने उनके आवास पहुंचे अखिलेश यादव, बनेगी रणनीति

लखनऊ : एग्जिट पोल के नतीजे के बाद देश में राजनीति तेज हो गयी है. सभी पार्टियां संभावनाएं तलाशने के लिए अपने-अपने सहयोगियों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति बनाने में जुट गयी हैं. इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने लखनऊ स्थित उनके आवास पर […]

विज्ञापन

लखनऊ : एग्जिट पोल के नतीजे के बाद देश में राजनीति तेज हो गयी है. सभी पार्टियां संभावनाएं तलाशने के लिए अपने-अपने सहयोगियों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति बनाने में जुट गयी हैं. इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचे.

एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को अच्छी सीटें मिल सकती हैं. अलग-अलग सर्वे ने आंकड़े अलग बताये हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि महागठबंधन को फायदा हो सकता है. इन खबरों के बीच सपा-बसपा के नेता मिल रहे हैं. ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि आज मायावती दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगी, लेकिन बाद में मायावती की पार्टी ने इन खबरों को खारिज कर दिया.

Exit Polls से भाजपा में उत्साह, अमित शाह करेंगे ‘डिनर पर Diplomacy’ एनडीए नेताओं को भेजा न्यौता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola