योगी राज में नफरत और असहिष्णुता का माहौल : सिंधिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2019 4:36 PM (IST)
विज्ञापन

हरदोई ( उप्र) : कांग्रेस महासचिव ज्योतरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘योगी राज’ में नफरत और असहिष्णुता का माहौल है . सिंधिया ने हरदोई लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र वर्मा के समर्थन में एक जनसभा में कहा, ”जब से योगी की सरकार आई है, तब से नफरत और असहिष्णुता […]
विज्ञापन
हरदोई ( उप्र) : कांग्रेस महासचिव ज्योतरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘योगी राज’ में नफरत और असहिष्णुता का माहौल है . सिंधिया ने हरदोई लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र वर्मा के समर्थन में एक जनसभा में कहा, ”जब से योगी की सरकार आई है, तब से नफरत और असहिष्णुता का माहौल है .” उन्होंने कहा, ”किसान पस्त है . नौजवान बेरोजगार है और महिलाएं असुरक्षित हैं . पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज का तांडव मचा के रख दिया है .”
उन्होंने कहा, ”कहां गए वे गोरक्षक … गोरक्षा के नाम पर मासूम लोगों की हत्या करने वाले … डंडा पीटने वाले …गौ माता के नाम पर हिंसा के प्रतीक बनने वाले .” सिंधिया ने कहा कि दिन में तो महिला खेत में चौकीदारी कर रही है, ”रात में मेरा किसान खेत में बैठकर चौकीदारी कर रहा है और देश का चौकीदार 84 देशों का भ्रमण कर रहा है . यह कैसा चौकीदार है जो 84 देशों का भ्रमण करके विदेश के नेताओं को झप्पी दे रहा है और अपने देश के अंदर किसान आत्महत्या कर रहा है .”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




