ePaper

जया प्रदा के प्रति की थी अभद्र टिप्‍पणी, अब बयान पर विवाद को लेकर छलका आजम का दर्द

Updated at : 20 Apr 2019 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
जया प्रदा के प्रति की थी अभद्र टिप्‍पणी, अब बयान पर विवाद को लेकर छलका आजम का दर्द

लखनऊ : अपनी भाजपाई प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा के प्रति की गयी अभद्र टिप्पणी पर मचे बवाल को लेकर रामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां का दर्द आखिर छलक गया. खां ने रामपुर में एक कार्यक्रम में कहा, मेरे साथ ऐसे सुलूक हो रहा है जैसे कि मैं सबसे बड़ा अपराधी हूं. […]

विज्ञापन

लखनऊ : अपनी भाजपाई प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा के प्रति की गयी अभद्र टिप्पणी पर मचे बवाल को लेकर रामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां का दर्द आखिर छलक गया.

खां ने रामपुर में एक कार्यक्रम में कहा, मेरे साथ ऐसे सुलूक हो रहा है जैसे कि मैं सबसे बड़ा अपराधी हूं. सबसे बड़ा आतंकवादी, देशद्रोही और गद्दार हूं. उन्होंने रुंधे गले से कहा, सुलताना डाकू और डाकू मानसिंह के साथ वह सुलूक नहीं हुआ होगा, जो मेरे साथ हो रहा है. अगर बस चले सरकार और इंतजामिया का, तो सामने खड़े होकर गोलियों से छलनी कर दे.

इसे भी पढ़ें…

आजम खान के विवादित बयान को लेकर जया प्रदा ने अखिलेश पर साधा निशाना

मालूम हो कि खां ने हाल में एक चुनावी सभा में रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के लिए अभद्र टिप्पणी की थी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लिया था. खां के इस बयान से उनके साथ-साथ सपा को भी कठघरे में खड़ा किया गया था.

इसे भी पढ़ें…

आजम खान को भड़काऊ टिप्पणियों के लिए चुनाव आयोग का एक और नोटिस

जया प्रदा पर आजम खान ने दिया विवादित बयान, BJP ने साधा निशाना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola