मशहूर डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, मथुरा से हेमा मालिनी को देंगी टक्कर !

लखनऊ : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. उन्होंने कांग्रेस नेता और बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा. तेरी आंख्या का यो काजल….गाने से मशहूर हुईं सपना के बारे में खबर है कि उसे कांग्रेस, भाजपा की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी […]
लखनऊ : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. उन्होंने कांग्रेस नेता और बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा.
तेरी आंख्या का यो काजल….गाने से मशहूर हुईं सपना के बारे में खबर है कि उसे कांग्रेस, भाजपा की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से उतारने की तैयारी मेंहै. हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है. हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थीं. हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. सपना चौधरी इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं.
गौरतलब है कि सपना चौधरी हरियाणा के साथ दूसरे राज्यों में भी खासा लोकप्रिय है. खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में उनकी अच्छी खासी फैन फ्लोविंग है. वे अपने स्टेज शोज को लेकर कई राज्यों का दौरा कर चुकी हैं और लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




