पीलीभीत: मंदिर की मूर्तियां तोड़ने से क्षेत्र में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

पीलीभीत : पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा मंदिर के अंदर मूर्तियां तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में ख़ासी नाराजगी है. पुलिस उपाधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि रविवार रात अमरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार स्थित भूमिसेन शिव मंदिर में अराजक तत्वों […]
पीलीभीत : पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा मंदिर के अंदर मूर्तियां तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में ख़ासी नाराजगी है.
पुलिस उपाधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि रविवार रात अमरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार स्थित भूमिसेन शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने घुसकर मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की. सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर मामला उजागर हुआ. जल्द ही यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गयी.
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.
मिश्र ने बताया रात के अंधेरे में अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में घुसकर मूर्तियों से छेडछाड़ की गयी है. मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




