आतंकी अजहर मसूद का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये इनाम, जानें किसने की घोषणा

मेरठ : भाजपा के तेज तर्रार नेता एवं प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने पाकिस्तान के आतंकवादी अजहर मसूद का सिर कलम करके भारत में लाने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. भाजपा नेता के अनुसार इसमें 11 लाख रुपया उनकी खुद की तरफ से […]
मेरठ : भाजपा के तेज तर्रार नेता एवं प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने पाकिस्तान के आतंकवादी अजहर मसूद का सिर कलम करके भारत में लाने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.
भाजपा नेता के अनुसार इसमें 11 लाख रुपया उनकी खुद की तरफ से और 40 लाख रुपया जनता से एकत्रित करके दिया जाएगा.
विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि हाल के आंतकी हमले में जिस तरह भारतीय जवान शहीद हुए हैं उसे लेकर पूरा देश शोक के साथ ही गुस्से में है. उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री पर भरोसा है कि वह पाकिस्तान द्वारा पोषित आंतकवाद की इस शर्मनाक घटना का मुहंतोड़ जवाब देंगे.
भाजपा नेता के अनुसार भाजपा प्रकोष्ठ द्वारा व्यापारियों से धन एकत्र कर उससे शहीद सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




