बुलंदशहर हिंसा : पुलिस निरीक्षक पर हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2019 4:16 PM
बुलंदशहर (उ प्र) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कथित गो हत्या की घटना को लेकर पिछले साल तीन दिसंबर को भड़की हिंसा के दौरान पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि […]
बुलंदशहर (उ प्र) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कथित गो हत्या की घटना को लेकर पिछले साल तीन दिसंबर को भड़की हिंसा के दौरान पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी कलुआ को सोमवार रात एक बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया. इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपियों की संख्या 30 हो गयी है.
कलुआ ने पुलिस को बताया कि तीन दिसंबर को वह सड़क को अवरूद्ध करने के लिए पेड़ गिरा रहा था, लेकिन पुलिस निरीक्षक ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पुलिस ने 27 दिसंबर को प्रशांत नट को गिरफ्तार किया था. उसने कुल्हाड़ी से हमले के बाद सुबोध कुमार सिंह की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी.
भीड़ की हिंसा और गो हत्या के मामले में 18 दिसंबर को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जिले के महवा गांव के पास एक खेत में गाय का शव मिलने के बाद हिंसा भड़क गयी थी. हिंसा में निरीक्षक और एक युवक की मौत हो गयी थी. चिंग्रावती पुलिस चौकी पर हिंसा के बाबत स्याना थाने में 27 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्राथमिकी में नामजद एक मुख्य संदिग्ध बजरंग दल का स्थानीय नेता योगेश राज है. वह अब भी फरार है, जबकि सेना के जवान जितेंद्र मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह हिरासत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










