अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बोले योगी - कांग्रेस ने की चोरी अब शोर मचा रही है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस को घेरने की कोशिश की. योगी ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, वह इस मामले में खुद को बचाना चाहती है इसलिए शोर मचा रही है. यहां उन्होंने, ऐंटनी कमेटी का जिक्र करते हुए कहा, इस सौदे […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस को घेरने की कोशिश की. योगी ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, वह इस मामले में खुद को बचाना चाहती है इसलिए शोर मचा रही है. यहां उन्होंने, ऐंटनी कमेटी का जिक्र करते हुए कहा, इस सौदे को इन्होंने ही आगे बढ़ाया था.
इस मामले में 300 करोड़ की रिश्वतखोरी हुई है और सबसे ज्यादा इसमें कांग्रेस को दिया गया है. क्रिश्चियन मिशेल की गिरफ्तारी से सबसे ज्यादा कांग्रेस को डर लग रहा है और वह शोर मचा रही है.इटली के ज्यादातर लोगों को पकड़ा गया है लेकिन बहुत सारे लोग इटली के बाहर के हैं जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. कांग्रेस इस तरह की खरीद में बड़े- बड़े घोटालों को अंजाम देती रही है. कांग्रेस का इतिहास इससे भरा पड़ा है. इस पूरे मामले में कांग्रेस एक्सपोज हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




