ePaper

हैवानियत! पेट्रोल डालकर छात्रा को जलाया, धुएं के कारण श्वास नली जली, मौत

Updated at : 20 Dec 2018 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
हैवानियत! पेट्रोल डालकर छात्रा को जलाया, धुएं के कारण श्वास नली जली, मौत

नयी दिल्ली : आगरा में अपराधियों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसने सबको सकते में डाल दिया है. दरअसल दो दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा एक छात्रा को आग के हवाले कर दिया गया था जिसने सफदरजंग अस्पताल में बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया. मृतक छात्रा की उम्र 15 साल थी. पुलिस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आगरा में अपराधियों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसने सबको सकते में डाल दिया है. दरअसल दो दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा एक छात्रा को आग के हवाले कर दिया गया था जिसने सफदरजंग अस्पताल में बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया.

मृतक छात्रा की उम्र 15 साल थी. पुलिस के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को मंगलवार को दो अज्ञात लोगों ने रोका और उसके ऊपर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी. सफदरजंग अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि चेहरे समेत उसके शरीर का 55 फीसदी हिस्सा जल गया था और धुएं के चलते उसकी श्वास नली भी जल गयी थी जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी.

उन्होंने बताया कि बीती देर रात उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन वह बच नहीं पायी और रात डेढ़ बजे के करीब उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि शुरुआत में लड़की को आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उसे नयी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola