मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के बाद दो गुटों में झड़प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2018 11:11 AM
मुजफ्फरनगर : जिले के अटेरना गांव में एक नाबालिग दलित बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद दो गुटों में हुई झड़प के उपरांत मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि पांच वर्षीय एक […]
मुजफ्फरनगर : जिले के अटेरना गांव में एक नाबालिग दलित बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद दो गुटों में हुई झड़प के उपरांत मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया है कि पांच वर्षीय एक बच्ची का गांव के एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने के बाद सोमवार शाम दो गुटों में झड़प हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात को काबू में किया.
बच्ची के परिवार की ओर से दायर शिकायत के अनुसार वे (परिवार वाले) जब घटना का विरोध करने आरोपी के पास पहुंचे तो उसने (आरोपी ने) और उसके साथियों ने पथराव करना शुरू कर दिया. थाना प्रभारी हरिराम यादव ने बताया कि अमित कुमार (25) पथराव में घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि भादंवि की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि छह अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है. गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










