''बुआ'' मायावती के बाद ''भतीजे'' अखिलेश ने कांग्रेस से किया किनारा

लखनऊ : बसपा के बाद सपा ने भी कांग्रेस को झटका देते हुए शनिवार को एलान किया कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव वह कांग्रेस के साथ मिलकर नहीं लडे़गी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”कांग्रेस के लिए हमने बहुत इंतजार किया है. अभी तक तो हमने इंतजार किया लेकिन अब नहीं […]
लखनऊ : बसपा के बाद सपा ने भी कांग्रेस को झटका देते हुए शनिवार को एलान किया कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव वह कांग्रेस के साथ मिलकर नहीं लडे़गी.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”कांग्रेस के लिए हमने बहुत इंतजार किया है. अभी तक तो हमने इंतजार किया लेकिन अब नहीं करेंगे.”
मुरैना: राहुल गांधी ने कसा तंज कहा- हमने जो दिया उसे भाजपा सरकार ने छीना
उन्होंने बताया कि अब हम मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी और बसपा से बात करेंगे. छत्तीसगढ़ में भी गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी से बात चल रही है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो दिन पहले ही कांग्रेस से दूरी बना ली थी.
विजय संकल्प सभा में बोले मोदी, विकास पर बहस से भागती है कांग्रेस
मायावती एलान कर चुकी हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगी. अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस को अपना दिल बड़ा करना चाहिए और समान विचारधारा वाले सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




