मुजफ्फरनगर : महिला ने एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया

मुजफ्फरनगर (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपने एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत के बाद उसके रिश्तेदार […]
मुजफ्फरनगर (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपने एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत के बाद उसके रिश्तेदार ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये. पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी ने बाद में अपने परिवार के दबाव में उससे शादी करने से इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




