ePaper

मुजफ्फरनगर : महिला ने एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया

Updated at : 04 Sep 2018 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : महिला ने एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया

मुजफ्फरनगर (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपने एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत के बाद उसके रिश्तेदार […]

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर (उप्र.) :
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपने एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत के बाद उसके रिश्तेदार ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये. पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी ने बाद में अपने परिवार के दबाव में उससे शादी करने से इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फरार है.

वहीं जिले में सामूहिक बलात्कार के मामले में एक आरोपी को शामली जिले के कंधला नगर से गिरफ्तार किया गया है. वह 2015 से फरार चल रहा था. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. उस पर 5,000 रूपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले सलीम और आरिफ ने 17 वर्ष की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया था और वह तब से फरार था. पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola