शिवपाल के मोर्चा गठन पर अखिलेश ने कहा -मैं भी नाराज हूं, कहां चला जाऊं

Updated at : 29 Aug 2018 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
शिवपाल के मोर्चा गठन पर अखिलेश ने कहा -मैं भी नाराज हूं, कहां चला जाऊं

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भी नाराज हूं, मैं कहां चला जाऊं. शिवपाल के मोर्चा गठित किये जाने के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर अखिलेश ने कोई साफ जवाब नहींदिया. जैसे-जैसे […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भी नाराज हूं, मैं कहां चला जाऊं.

शिवपाल के मोर्चा गठित किये जाने के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर अखिलेश ने कोई साफ जवाब नहींदिया. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आयेगा, आप और भी चीजें होती हुई देखेंगे. इस सवाल पर कि क्या शिवपाल के मोर्चा गठित करने के पीछे भाजपा की साजिश है, सपा अध्यक्ष ने कहा, इसके पीछे भाजपा है, ऐसा मैं नहीं कहता, पर बुधवार और मंगलवार की बात को देख लें तो शक तो जायेगा ही. सपा आगे बढ़ेगी, चाहे जो भी हो. मालूम हो कि सपा में हाशिये पर चल रहे शिवपाल ने बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन का औपचारिक एलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वह इस मोर्चे से कई छोटी पार्टियों को जोड़ने की कोशिश करेंगे.

इसके पूर्व, अखिलेश ने सपा के आनुषांगिक संगठन समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अगले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करें और भाजपा की साजिशों से होशियार रहें. उन्होंने कहा, असल मुद्दों से ध्यान भटकाना भाजपा की असल ताकत है. वे जब भी चाहते हैं कोई फिजूल का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटा देते हैं. आनेवाले समय में राजनीतिक स्थितियां और मुद्दे बदलने जा रहे हैं. आप सभी को किसी भी तरह के झूठे प्रचार के मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola