उत्तर प्रदेश : किशोरी का यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर कपड़े फाड़े
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसके कपड़े भी फाड़ दिये. यह घटना उस समय हुई जब वह यहां एक दुकान की तरफ जा रही थी. यह घटना कल शाम हुई. भोपा के थाना प्रभारी वीपी यादव ने […]
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसके कपड़े भी फाड़ दिये. यह घटना उस समय हुई जब वह यहां एक दुकान की तरफ जा रही थी. यह घटना कल शाम हुई.
भोपा के थाना प्रभारी वीपी यादव ने बताया कि अपनी शिकायत में लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के विरोध पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिये. उन्होंने बताया कि लड़के की पहचान सचिन के रूप में हुई है जो फरार है. उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
एक अन्य मामले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी. खतौली के थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि कल शाम मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपियों दीपक एवं रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










