14 साल के लड़के का यौन शोषण, ढाबा मालिक गिरफ्तार

Updated at : 11 Aug 2018 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
14 साल के लड़के का यौन शोषण, ढाबा मालिक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : जिले के एक गांव में एक ढाबा मालिक ने एक 14 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. क्षेत्र अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि वह लड़का और उनके दोस्त कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार गये थे. रास्ते में पैसे की कमी के कारण उन्होंने […]

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर :
जिले के एक गांव में एक ढाबा मालिक ने एक 14 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. क्षेत्र अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि वह लड़का और उनके दोस्त कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार गये थे. रास्ते में पैसे की कमी के कारण उन्होंने एक ढाबे में काम किया. अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल की है, जिसके बाद उस लड़के ने शिकायत दर्ज करायी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित लड़के को इस मामले को किसी से बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. अधिकारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. आरोपी व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, कल यहां एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोप में एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी वी सी तिवारी ने बताया कि आरोपी लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola