उत्तर प्रदेश : ट्यूबवेल ठीक करने कुएं में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 6:27 PM
प्रतापगढ़ (उ.प्र.) : प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार को कुएं में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गयी. अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शिवजी शुक्ल ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के नटोही बरछलिया गांव में सचिन (18) नामक एक लड़का ट्यूबवेल में लगा पंखा ठीक करने […]
प्रतापगढ़ (उ.प्र.) : प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार को कुएं में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गयी. अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शिवजी शुक्ल ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के नटोही बरछलिया गांव में सचिन (18) नामक एक लड़का ट्यूबवेल में लगा पंखा ठीक करने के लिये कुएं में उतरा था. तभी जहरीली गैस के संपर्क में आने से वह बेहोश हो गया.
उन्होंने बताया कि सचिन को बचाने के लिये दिलीप (28) और छोटेलाल (52) कुएं में उतरे मगर वे भी बेहोश हो गये. स्थानीय लोगों ने तीनों को बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दिलीप और छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि वहीं सचिन की मौत इलाहाबाद के अस्पताल में जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










