कांग्रेस ने अपने मुख्‍यालय की दीवार पर चढ़वाया भगवा रंग फिर...

Updated at : 03 Aug 2018 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपने मुख्‍यालय की दीवार पर चढ़वाया भगवा रंग फिर...

लखनऊ : ‘भगवा’ रंग पर इनदिनों देश की राजनीति घूम रही है. हिन्दू वोट बैंक को लुभाने के लिए बड़े-बड़े दिग्गज भी भगवा अपनाते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां कांग्रेस मुख्यालय पर भी भगवा का जादू देखने को मिल रहा है. दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय में […]

विज्ञापन

लखनऊ : ‘भगवा’ रंग पर इनदिनों देश की राजनीति घूम रही है. हिन्दू वोट बैंक को लुभाने के लिए बड़े-बड़े दिग्गज भी भगवा अपनाते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां कांग्रेस मुख्यालय पर भी भगवा का जादू देखने को मिल रहा है. दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय में इन दिनों रंगाई पुताई का काम जारी है. इसी के तहत यहां के मीडिया सेंटर की एक दीवार को भगवा रंग में रंग दिया गया जिसके बाद जब कांग्रेसियों को इसमें गलती नजर आयी तो फौरन उसपर सफेद रंग चढ़वाया गया.

यह भी पढ़ें :शर्मनाक! गुरुग्राम में मुस्लिम की जबरन कटवायी दाढ़ी

सूबे की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मॉल एवेन्यू स्थित मुख्यालय के मीडिया सेंटर के कमरे की दीवार पर रंग रोगन का काम चल रहा था. इसी दौरान कमरे की दीवार को भगवा रंगने का काम किया गया. बाद में गलती नजर आने पर कांग्रेसी नेताओं ने आनन-फानन में इस गलती को सुधारते हुए इसे हटाने को कहा. लिहाजा भगवा हो चुकी कांग्रेस मीडिया कक्ष के भगवा रंग को उतराकर उसे सफेद रंग में रंगा गया. इस खबर के प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता इस पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.

यह भी पढ़ें :साली के शव को साइकिल पर बांध बहनोई ले गया श्मशान घाट, जानें पूरा मामला

यहां चर्चा कर दें कि इससे पहले रोडवेज बसों, मुख्‍यमंत्री कार्यालय, शौचालय, थाने, टोल प्‍लाजा और हज हाउस सहित कई इमारतों को भगवा रंग में रंगा जा चुका है. इसे लेकर कांग्रेस सहित अन्‍य दलों ने प्रदेश की योगी सरकार पर कटाक्ष किया था. हालांकि सत्ता और विपक्ष दोनों ही पक्ष भगवाकरण शब्द को नकार रहे हैं किन्तु अपनाने में परहेज भी नहीं कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola