लखनऊ में होटल में लगी आग, चार की मौत, पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन
लखनऊ में होटल में लगी आग, चार की मौत, पांच जख्मी

लखनऊ : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग इलाके में एक होटल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि घायल पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ के एसएसजे इंटरनेशनल होटल में आग लगने की सूचना आज सुबह मिली. पुलिस ने […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग इलाके में एक होटल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि घायल पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ के एसएसजे इंटरनेशनल होटल में आग लगने की सूचना आज सुबह मिली.

पुलिस ने बताया है कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है व पांच को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. होटल से 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. लखनऊ रेंज के आइजी एक पांडेय ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है, अगर होटल की ओर से सुरक्षा चूक में लापरवाही का मामला सामने आता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola