ePaper

उन्नाव गैंगरेप : भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की हुई पेशी, अगली सुनवाई आठ जून को

Updated at : 25 May 2018 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
उन्नाव गैंगरेप : भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की हुई पेशी, अगली सुनवाई आठ जून को

उन्नाव : गैंगरेप मामले में आज मुख्य आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह को कोर्ट के सामने पेश किया गया. इस मामले में अउन्नावगली सुनवाई आठ जून निर्धारित की गयी है. गौरतलब है कि उन्नाव की एक नाबालिग लड़की ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. जिसके बाद […]

विज्ञापन

उन्नाव : गैंगरेप मामले में आज मुख्य आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह को कोर्ट के सामने पेश किया गया. इस मामले में अउन्नावगली सुनवाई आठ जून निर्धारित की गयी है.

गौरतलब है कि उन्नाव की एक नाबालिग लड़की ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस हिरासत में पीड़िता के पिता की मौत हो गयी, जिसके बाद यह मामला गरमा गया और अंतत: इस मामले की सीबीआई के हवाले कर दिया गया और विधायक की गिरफ्तारी हुई.

पीड़िता और उसका परिवार लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि विधायक काफी प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वे मामले की जांच को प्रभावित कर सकते हैं. सीबीआई जांच में भी पीड़िता के आरोपों की पुष्टि हुई है कि उसके साथ बलात्कार हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola