सपा और रालोद में हुई डील, कैराना से सपा तो नूरपुर से रालोद लड़ेगा चुनाव

।। हरीश तिवारी ।। लखनऊ : कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में डील हो गयी है. सपा कैराना से लोकसभा का उपचुनाव और रालोद नूरपुर से विधानसभा का उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे. सपा और रालोद का यह प्रयास विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा […]
।। हरीश तिवारी ।।
लखनऊ : कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में डील हो गयी है. सपा कैराना से लोकसभा का उपचुनाव और रालोद नूरपुर से विधानसभा का उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे. सपा और रालोद का यह प्रयास विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि सपा और रालोद के इस समझौते पर बसपा की मोहर लगनी बाकी है.
असल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच हुई बैठक में इन दोनों सीटों पर समझौते के तहत चुनाव लड़ने पर लगभग सहमति बन गई है. हालांकि अभी इस मुद्दे पर बसपा और कांग्रेस की मुहर लगनी बाकी है.
सपा किसी भी हाल में बसपा को नाराज नहीं करना चाहती है. लिहाजा सपा और रालोद के बीच हुए समझौते को वह बसपा की मंजूरी मिलने के बाद ही घोषित करना चाहती है. फिलहाल दोनों के बीच यह तय हो गया है कि कैराना से सपा और नूरपुर से रालोद अपना प्रत्याशी उतारेगा.
उपचुनाव में विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी मैदान में हों, इसके लिए शुक्रवार को जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक कहा रहा है कि दोनों नेताओं की बातचीत सकारात्मक रही है और दोनों सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है. उपचुनाव के साथ ही दोनों दल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी एक साथ रहेंगे,
सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव कैराना लोकसभा में सपा का प्रत्याशी उतारे जाने के फैसले पर अडिग रहे. जिसके बाद यह तय हुआ कि समझौते के तहत नूरपुर से रालोद अपना प्रत्याशी उतार सकता है. हालांकि अखिलेश यादव ने सीटों के समझौते के मुद्दे पर बसपा से सहमति लिए जाने की बात भी कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




