ePaper

बस ने सड़क पार कर रहे आठ लोगों को कुचला, छह की मौत

Updated at : 02 May 2018 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
बस ने सड़क पार कर रहे आठ लोगों को कुचला, छह की मौत

बाराबंकी : लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम दादरा के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे आठ लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोगों की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. यह सभी लोग वैवाहिक […]

विज्ञापन

बाराबंकी : लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम दादरा के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे आठ लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोगों की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. यह सभी लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. मृतकों में से दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर स्थित ग्राम दादरा चौराहे पर मंगलवार की देर रात सड़क पार कर रहे आठ लोगों को फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया. हादसे के बाद चालक बस को बीच सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया, जिससे हाइवे पर जाम लग गया. पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी. मृतकों में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बनवा निवासी एक परिवार के चार लोग शामिल हैं. घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी वीपी श्रीवास्तव, सीएमओ रमेश चंद्र, सीएमएस एसके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक एसके शुक्ला अस्पताल पहुंचे. क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर राजेश यादव के मुताबिक, कुछ चश्मदीदों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी. एसपी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola