ePaper

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर बारातियों से लूटपाट, दुल्हन की हत्या

Updated at : 28 Apr 2018 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर बारातियों से लूटपाट, दुल्हन की हत्या

मुजफ्फरनगर/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने निकाह से लौट रहे बारातियों को लूटा और विरोध करने पर दुल्हन की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल रात दौराला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मटौर गांव के पास हुई. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने निकाह से लौट रहे बारातियों को लूटा और विरोध करने पर दुल्हन की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल रात दौराला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मटौर गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि हमले में दुल्हे और उसके चार दोस्त घायल हो गये.

पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सके. अधिकारियों ने बताया कि सभी लोग गाजियाबाद जिले में शादी समारोह संपन्न होने के बाद लौट रहे थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि दो गाड़ियों में सवार छह हथियारबंद व्यक्तियों ने बारात को रोका.

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी मोहम्मद का निकाह शुक्रवार को गाजियाबाद के नाहर मसूरी गांव निवासी फरहाना से हुआ था. निकाह के बाद देर रात दूल्हा और दुल्हन स्विफ्ट कार से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे. कार में दूल्हा, दुल्हन के अलावा दूल्हे के बहनोई सलमान, उनका दो साल का बेटा अम्मात और बहन सवार थे. उनकी कार जब मेरठ में हाईवे पर मटौर गांव के पास पहुंची पीछे से आई दो कारों में सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया.

कार रुकते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुल्हन से सारे जेवरात उतरवा लिए. दुल्हन, उसके पति और अन्य लोगों से कैश और कार भी लूट ली. विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी जो दुल्हन को लग गयी. घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गये. घायल दुल्हन को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.

सैनी ने आज बताया कि बदमाशों की शिनाख्त के लिए राजमार्ग और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस की कई टीम घटना की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर हमलावर लुटेरों को गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola