पिता ने अपनी 35 साल की बेटी दोस्तों को दिया गिफ्ट और फिर…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर आप चौंक जायेंगे, जी हां एक 50 साल के पिता ने अपनी 35 साल की बेटी को अपने दोस्तों को उपहार स्वरूप दे दिया और फिर उनके साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. घटना सोमवार की है. लखनऊ से […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर आप चौंक जायेंगे, जी हां एक 50 साल के पिता ने अपनी 35 साल की बेटी को अपने दोस्तों को उपहार स्वरूप दे दिया और फिर उनके साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. घटना सोमवार की है. लखनऊ से लगभग 70 किलोमीटर दूर यह घटना हुई. इस अपराध में शामिल तीन लोगों में से एक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता और पीड़िता बेटी 15 तारीख को एक मेले में कमालपुर आये थे. मेला घूमने के बाद आरोपी पिता ने अपने दोस्त मान सिंह को बुलाया और उसके साथ बेटी को बाइक पर भेज दिया. मान सिंह पीड़िता को लेकर एक अन्य दोस्त मेराज के यहां पहुंचा.
यहां पिता ने अपनी बेटी को मेराज के सुपुर्दे कर दिया और फिर तीनों ने वहां उसके साथ गैंगरेप किया. उसे मेराज के घर पर 18 घंटे तक रखा गया था, बाद में वह सोमवार शाम को किसी तरह वहां से निकल पायी. घर पहुंचकर उसने सारी बात अपनी मां को बतायी और मामला दर्ज कराया गया.
मेराज को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके पिता और मान सिंह का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है. कमालपुर के एसएचओ संजीत सोनकर ने बताया कि मेरा 40 साल का है और खुद को डॉक्टर बताता है जबकि उसके पास इसकी कोई डिग्री नहीं है. जिस दिन यह घटना हुई मेराज का परिवार बाहर गया हुआ था.
सीतापुर के एसपी सुरेश राव ए कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता की शादी 16 साल में ही हो गयी थी. लेकिन वह दो साल बाद ही पति के साथ विवाद को लेकर वापस मायके आ गयी थी. नवंबर 2017 में उसके पिता और उसपर अपमानजनक संबंधों का आरोप लगा था और उसके पिता की गिरफ्तारी भी हुई थी, जिसके बाद महिला अपने 14 साल के बच्चे के साथ अलग रह रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










