‘नाइट क्लब” का उद्घाटन करके फंसे BJP सांसद साक्षी महाराज, लगाया धोखे से बुलाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
‘नाइट क्लब” का उद्घाटन करके फंसे BJP सांसद साक्षी महाराज, लगाया धोखे से बुलाने का आरोप

लखनऊ : लखनऊ में एक कथित ‘नाइट क्लब’ का उद्घाटन करके विवादों में आये उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने धोखे से उद्घाटन कराये जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिये पत्र लिखा है. साक्षी महाराज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आज लिखे पत्र में कहा है कि रज्जन […]

विज्ञापन

लखनऊ : लखनऊ में एक कथित ‘नाइट क्लब’ का उद्घाटन करके विवादों में आये उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने धोखे से उद्घाटन कराये जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिये पत्र लिखा है. साक्षी महाराज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आज लिखे पत्र में कहा है कि रज्जन सिंह चौहान नामक वकील कल उन्हें लखनऊ के अलीगंज में एक रेस्त्रां का उद्घाटन कराने के लिये ले गये थे. चौहान को प्रतिष्ठान के मालिक सुमित सिंह और अमित गुप्ता ने अपने ‘रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन कराने के लिये बुलाया था.

सांसद का कहना है कि वह बहुत जल्दी में थे और बमुश्किल दो मिनट में फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद फौरन दिल्ली जाने के लिये हवाई अड्डे रवाना हो गये थे. बाद में मीडिया के माध्यम से पता लगा कि जिस प्रतिष्ठान का उन्होंने उद्घाटन किया, वह रेस्त्रां नहीं बल्कि नाइट क्लब या हुक्का बार है. साक्षी महाराज ने पत्र में यह भी दावा किया ‘‘मैंने रेस्टोरेंट के मालिक से लाइसेंस मांगा. वह लाइसेंस देने में असमर्थ लगता है. मुझे लगता है कि सब कुछ अनाधिकृत रूप से चलाया जा रहा है.’

साक्षी महाराज ने पत्र में कहा कि इस घटना से उनकी ‘पवित्रतम छवि‘ को बहुत गहरा आघात लगा है. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की कि उस तथाकथित रेस्त्रां की जांच कराकर गलत पाये जाने पर उसे बंद कराया जाये और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये.

मालूम हो कि साक्षी महाराज की एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करते हुए फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. दावा किया गया था कि दरअसल उन्होंने नाइट क्लब का उद्घाटन किया है. सांसद को उद्घाटन कराने के लिये ले गये रज्जन सिंह चौहान ने बताया कि वह रेस्टोरेंट उनके दामाद का है और फरवरी में उसका पंजीयन भी कराया गया था. एक-दो दिन में उसका लाइसेंस भी मिल जायेगा. चौहान ने बताया उन्होंने साक्षी महाराज को रेस्टोरेंट के रजिस्ट्रेशन की प्रति भेज दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola