शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की हत्या की योजना बनाते D कंपनी के तीन शूटर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 10:59 AM
लखनऊ / नयी दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर की वकालत करनेवाले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की हत्या की योजना बना रहे अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गैंग के तीन शूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि तीनों आरोपितों को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से […]
लखनऊ / नयी दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर की वकालत करनेवाले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की हत्या की योजना बना रहे अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गैंग के तीन शूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि तीनों आरोपितों को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि किसी खतरनाक योजना पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आरिफ, अबरार और सलीम नाम के शख्स काम कर रहे हैं. साथ ही किसी बड़ी वारदात को जल्द ही अंजाम देने की आशंका जताये जाने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपित डी-कंपनी के संपर्क में थे. इनके पास से कई हथियार भी बरामद दिल्ली पुलिस ने किया है.
मालूम हो कि शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी अयोध्या में राम मंदिर बनाने की भी वकालत कर चुके हैं. वसीम रिजवी ने सुझाव दिया था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और अयोध्या से हटकर कहीं भी सौहार्दपूर्ण माहौल में मस्जिद का निर्माण कराया जा सकता है. यही नहीं हाल ही में हुए सांप्रदायिक दंगों के लिए दारुल उलूम और मदरसों में रह रहे विदेशी कट्टरपंथियों को उन्होंने जिम्मेदार ठहराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










