उन्नाव गैंगरेप : चीफ जस्टिस बोले यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार बोली - सेंगर के खिलाफ सबूत नहीं

लखनऊ/इलाहाबाद : उन्नाव गैंगरेप मामले में सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने कहा कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी के लिए सबूत चाहिए, जिन्हें जुटाने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए. उत्तरप्रदेश सरकार ने अदालत से कहा कि फिलहाल राज्य पुलिस के पास अभी आरोपी विधायक के […]
लखनऊ/इलाहाबाद : उन्नाव गैंगरेप मामले में सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने कहा कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी के लिए सबूत चाहिए, जिन्हें जुटाने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए. उत्तरप्रदेश सरकार ने अदालत से कहा कि फिलहाल राज्य पुलिस के पास अभी आरोपी विधायक के खिलाफ गैंगरेप मामले में सबूत नहीं है.
इस दौरान मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. इस मामले में कोर्ट कल दो बजे अपना फैसला सुनायेगा. इससे पहले कोर्ट ने योगी सरकार से पूछा था कि आप स्पष्ट बतायें कि रेप के आरोपी विधायक को आप गिरफ्तार करेंगे या नहीं. कोर्ट ने सरकार को यह बताने के लिए एक घंटे का समय दिया था, जिसके बाद सरकार की ओर से यह जवाब आया है.
इससे पहलेआज प्रधान सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और बताया कि यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया है और सीबीआई ही यह तय करेगी कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया जाये या नहीं.
उन्नाव केस पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि केस सीबीआई के सुपुर्दे कर दिया गया है. जांच हो रही है और आवश्यक कार्रवाई भी की जायेगी. इस केस में न्याय अवश्य होगा.
#WATCH UP DGP OP Singh addresses BJP MLA Kuldeep Singh Senger as 'Mananiye (honourable)', later clarifies after objection by journalists, 'there is no harm in giving respect to an MLA even if he is an accused, he is not guilty yet' pic.twitter.com/OEVmd4zvXF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 12, 2018
Still so many questions are being raised on me, even after my father's murder. How will I get justice? CBI probe is fine but first MLA(#KuldeepSinghSengar) should be arrested as he will influence probe, I now fear for my uncle's(father's brother) life: #UnnaoCase victim pic.twitter.com/hPDqxAdWCA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 12, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




