सीएम आवास के बाहर महिला ने की खुद को जिंदा जलाने की कोशिश, BJP MLA पर लगाया रेप का आरोप

लखनऊ :उत्तर प्रदेशकीराजधानीलखनऊ में एक महिला और उसके परिवार ने सीएम आवास के बाहरआत्मदाह करने का प्रयास किया. परिवार का आरोप है कि महिला के साथभाजपा विधायक और उसके साथियों ने रेप किया था पर अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. वहीं लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णन ने बताया कि सीएम […]
लखनऊ :उत्तर प्रदेशकीराजधानीलखनऊ में एक महिला और उसके परिवार ने सीएम आवास के बाहरआत्मदाह करने का प्रयास किया. परिवार का आरोप है कि महिला के साथभाजपा विधायक और उसके साथियों ने रेप किया था पर अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. वहीं लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णन ने बताया कि सीएम आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश करनेवाली महिला का आरोप है कि कुलदीप सिंह ने उनका रेप किया और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. आगे की जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पिछले 10-12 साल से विवाद चल रहा है.
Lucknow: A woman & her family allegedly attempted suicide outside CM Residence. Her family alleges the woman was raped by a BJP MLA & his accomplices & no action is being taken. pic.twitter.com/Srl5yQqhXP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 8, 2018
महिला और उसके परिवार को पुलिसफिलहाल थाने ले गयी है. महिला ने बताया, मेरे साथ भाजपा विधायक ने अपने साथियोंकेसाथ मिलकर रेप किया. मैंने हर दरवाजा खटखटाया, हर किसी से मदद मांगी मगर किसी ने मेरी नहीं सुनी. उन सभी को गिरफ्तार किया जाये, नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगी. महिला ने कहा, मैं सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भी गयी था, मगर कोई सहायता नहीं मिली. हमने जब एफआइआर दर्ज करवानी चाही तो हमें धमकियां मिलने लगीं. महिला और उसका परिवार उन्नाव का रहने वाला है.
I was raped. I have been going from pillar to post for one year but no one listened to me. I want all of them arrested otherwise I will kill myself. I had even gone to the CM to no result. When we lodged FIR we were threatened: Woman allegedly raped by BJP MLA pic.twitter.com/wgHrNz1Bmi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 8, 2018
उधर, महिला और उसके परिवार से मुलाकात के बाद लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बतायाकिमहिला नेकुलदीप सिंह सेंगरपरदुष्कर्म का आरोप लगायाहै. उन्होंने आगे बताया, केस लखनऊ ट्रांसफर करा दिया गया है. पुलिस मामले की जांच करेगी उसके बाद ही सच्चाई सामने आ पायेगी.
Case transferred to Lucknow. Allegations can be proved only after a thorough probe: Rajiv Krishan, ADG Lucknow zone on woman attempting suicide outside CM residence alleging she was raped by BJP MLA Kuldeep Singh Sengar pic.twitter.com/yTvVQOQ8OJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 8, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




