ePaper

देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन सीएम योगी ने किया

Updated at : 30 Mar 2018 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन सीएम योगी ने किया

गाजियाबाद: यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक देश की सबसे लंबी छह लेन वाले एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकार्पण किया. इसके अलावा सीएम योगी कविनगर रामलीला मैदान से जिले में 1791.63 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जिनमें जीडीए की दस, विद्युत, शिक्षा, अग्निशमन और सेतु […]

विज्ञापन

गाजियाबाद: यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक देश की सबसे लंबी छह लेन वाले एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकार्पण किया. इसके अलावा सीएम योगी कविनगर रामलीला मैदान से जिले में 1791.63 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जिनमें जीडीए की दस, विद्युत, शिक्षा, अग्निशमन और सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग की आठ परियोजनाएं शामिल हैं.

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पूर्व पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को नजर बंद करना शुरू कर दिया गया था. विरोध की आशंका पर पूर्व प्रदेश महिला आयोग की सदस्य राज देवी चौधरी के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गयी थी. खबरों की मानें तो राज देवी चौधरी को पुलिस ने नजरबंद किया. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाये जाने की आशंका को लेकर यह कार्रवाई की गयी.

यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिन पूर्व ही सपा नेताओं ने एलिवेटेड रोड को सपा सरकार की सौगात बताते हुए उद्घाटन कर दिया था जिसके बाद सपाइयों पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गयी थी. गौर हो कि 10.30 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड का निर्माण नवंबर 2014 में शुरू हुआ था. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने 1147.60 करोड़ की लागत से निर्माण कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola