बीस साल से चाहता था सपा-बसपा में हो समझौता : आजम खान

सहारनपुर / लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने दावा किया कि वह 20 साल से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच समझौते के पक्ष में थे. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश और प्रदेश में जुमलों के सहारे राज कर रही है. आजम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार […]
सहारनपुर / लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने दावा किया कि वह 20 साल से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच समझौते के पक्ष में थे. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश और प्रदेश में जुमलों के सहारे राज कर रही है. आजम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने के साथ-साथ सपा सरकार में जिन बच्चों को नौकरियां दिलाई गई थी, उनको नौकरी से निकालने का काम भी कर रही है. आजम यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
सपा बसपा गठबंधन के बारे में आजम खान ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से इस समझौते के पक्ष में है. उन्होंने कहा, ‘‘दलित, मुसलमान, पिछड़े और शोषित जब साथ चलेंगे, तब जुमलेबाजों की खैर नहीं है.” उन्होंने दावा किया कि इस गठबंधन से भाजपा की नींद उड़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




