दलित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी युवक ने जहर खाकर दी जान देने की कोशिश

बांदा : उत्तर प्रदेशमें बांकाके बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित छात्रा से बलात्कार करने के आरोपी एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बबेरू ओमप्रकाश ने आज यहां बताया कि कल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सत्रह वर्षीय एक छात्रा शौच के लिए खेत […]
बांदा : उत्तर प्रदेशमें बांकाके बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित छात्रा से बलात्कार करने के आरोपी एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बबेरू ओमप्रकाश ने आज यहां बताया कि कल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सत्रह वर्षीय एक छात्रा शौच के लिए खेत में गयी थी और वहां आरोपी युवक कुलदीप ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और मोबाइल फोन पर उसका वीडियो भी बना लिया.
उन्होंने बताया कि इस बीच लड़की की चीख पुकार सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया. मजदूरों ने कुलदीप की पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया. सीओ ने बताया, इस दौरान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




