मायावती से मिले अखिलेश, जीत पर दी बधाई

लखनऊ : गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में जीत के बाद आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी. अखिलेश यादव शाम को फूलों का गुलदस्ता लेकर मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे. वहां पर दोनों नेताओं की करीब 45 मिनट बातचीत हुई. हालांकि […]
लखनऊ : गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में जीत के बाद आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी. अखिलेश यादव शाम को फूलों का गुलदस्ता लेकर मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे. वहां पर दोनों नेताओं की करीब 45 मिनट बातचीत हुई. हालांकि दोनों नेताओं में भविष्य की योजनाओं को लेकर क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. लेकिन अखिलेश यादव ने कहा कि ये जनता की जीत है. इस बारे में बसपा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




