यूपी : तीन कैदियों ने सेल्फी लेकर फेसबुक पर अपलोड की, फोन जब्त

मुजफ्फरनगर :उत्तरप्रदेशकेमुजफ्फरनगरमें जेल परिसर के अंदर सेल्फी खींचकर उसे फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में तीन विचाराधीन कैदियों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आज बताया कि ये कैदी यहां की जिला जेल में बंद हैं. जेल मजिस्ट्रेट ने बताया कि उस फोन को जब्त कर लिया गया है, जिससे कैदियों ने […]
मुजफ्फरनगर :उत्तरप्रदेशकेमुजफ्फरनगरमें जेल परिसर के अंदर सेल्फी खींचकर उसे फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में तीन विचाराधीन कैदियों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आज बताया कि ये कैदी यहां की जिला जेल में बंद हैं. जेल मजिस्ट्रेट ने बताया कि उस फोन को जब्त कर लिया गया है, जिससे कैदियों ने कल तस्वीर ली और उसे फेसबुक पर अपलोड किया.
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में तीनों विचाराधीन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जेल अधीक्षक ने बताया कि तीनों विचाराधीन कैदियों पर हत्या एवं हत्या के प्रयास के आरोप हैं. कुछ दिन पहले ही जेल में बंद अपने मुवक्किल से मिलने गये एक वकील को मोबाइल फोन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




