ePaper

अब आजमगढ़ में तोड़ी गयी अंबेडकर की मूर्ति

Updated at : 10 Mar 2018 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
अब आजमगढ़ में तोड़ी गयी अंबेडकर की मूर्ति

आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सख्त चेतावनी के बाद भी देश के विभिन्न इलाकों में मूर्तियों को तोड़े जाने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का है जहां से बीआर अंबेडकर की मूर्ति को तोड़े जाने की खबर आयी है. समाचार एजेंसी एएनएआई ने जो तस्वीर जारी […]

विज्ञापन

आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सख्त चेतावनी के बाद भी देश के विभिन्न इलाकों में मूर्तियों को तोड़े जाने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का है जहां से बीआर अंबेडकर की मूर्ति को तोड़े जाने की खबर आयी है. समाचार एजेंसी एएनएआई ने जो तस्वीर जारी की है, उसमें अंबेडकर की मूर्ति का गर्दन टूटा हुआ नजर आ रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि, इस मूर्ति तोड़े जाने की घटना के पीछे किनका हाथ है, यह पता नहीं चल सका है. गौर हो कि इससे पहले भी गुरुवार को तमिलनाडु के चेन्नई में अंबेडकर की मूर्ति पर पेंट डालने का मामला प्रकाश में आया था.

उल्लेखनीय है कि मूर्तियां तोड़े जाने की शुरुआत सबसे पहले त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति से हुई जिसके बाद अलग-अलग इलाकों से ऐसी खबरें आने लगी. त्रिपुरा की घटना के बाद पेरियार की मूर्ति और कोलकाता में महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola