ePaper

बसपा ने आंबेडकर को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार

Updated at : 07 Mar 2018 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
बसपा ने आंबेडकर को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार

लखनऊ : बसपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व पार्टी विधायक भीमराव आंबेडकर को उम्मीदवार घोषित किया है. बसपा की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आगामी राज्यसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी विधायकों की बैठक बुलायी थी. मायावती ने ऐलान किया कि राज्यसभा के लिए […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व पार्टी विधायक भीमराव आंबेडकर को उम्मीदवार घोषित किया है. बसपा की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आगामी राज्यसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी विधायकों की बैठक बुलायी थी. मायावती ने ऐलान किया कि राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार आंबेडकर होंगे. विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के आग्रह के बावजूद बसपा सुप्रीमो ने राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनने का फैसला किया. इसकी जगह उन्होंने दलित समुदाय से आनेवाले एक समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया.

आंबेडकर इटावा की लखना सीट से बसपा के विधायक रह चुके हैं. भाई आनंद कुमार को राज्यसभा भेजने की मीडिया खबरों पर मायावती ने कहा कि आंबेडकर की उम्मीदवारी साबित करेगी कि उनकी पार्टी में वंशवाद और परिवारवाद की कोई जगह नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola