युवती का बलात्कार कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की साजिश, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
युवती का बलात्कार कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की साजिश, एक गिरफ्तार

लखनऊ : बंबई हाइकोर्ट में वकालत करनेवाली एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसका धर्म परिवर्तन करा कर उससे निकाह की साजिश रचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कसबा नहटौर के इमामबाड़ा मोहल्ले का है. जिला पुलिस प्रवक्ता ने शिकायत के […]

विज्ञापन

लखनऊ : बंबई हाइकोर्ट में वकालत करनेवाली एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसका धर्म परिवर्तन करा कर उससे निकाह की साजिश रचने के आर��प में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कसबा नहटौर के इमामबाड़ा मोहल्ले का है.

जिला पुलिस प्रवक्ता ने शिकायत के आधार पर बताया कि बंबई हाइकोर्ट में प्रैक्टिस करनेवाली पीड़ित युवती की फैसल से मुलाकात एक सैलून में आने-जाने के दौरान हुई. युवती को अपना नाम राहुल बतानेवाले फैसल ने उसे बहन की शादी में बिजनौर आने का न्योता दिया था. युवती का आरोप है कि एक सप्ताह पहले फैसल उर्फ राहुल के घर नहटौर पहुंचने के बाद उसे अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ.

लड़की ने शिकायत में कहा है कि यहां आने पर फैसल के घर में उसे बुर्का पहना कर बंधक बना लिया गया. आरोप है कि फैसल ने एक सप्ताह तक उसके साथ बलात्कार किया. महिला के अनुसार, उसका धर्म परिवर्तन करा कर उसका निकाह फैसल के साथ कराने की योजना बनायी जा रही थी. लेकिन, रविवार को जब शादी का सामान लेने सभी पुरुष बाजार गये थे, तो वह मौका पाकर पुलिस के पास पहुंच गयी. युवती ने फैसल, उसके पिता नजर आलम, मां, भाई और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने फैसल को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola