VIDEO : शहर की गलियों में घूम रहा था चीता, लोगों में हड़कंप, वन विभाग ने पकड़कर Zoo में भेजा

Updated:
विज्ञापन
VIDEO : शहर की गलियों में घूम रहा था चीता, लोगों में हड़कंप, वन विभाग ने पकड़कर Zoo में भेजा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ की गलियों में उस समय लोगों में हड़कंप मच गया जब एक चीता दौड़ता हुआ इधर से उधर भाग रहा था. जानकारी के अनुसार यह चीता नजदीक के जंगलों से भटकता हुआ शहरी इलाकों की ओर आ गया था. लोग चीता को देखते ही दहशत में इधर-उधर भागने लगे. […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ की गलियों में उस समय लोगों में हड़कंप मच गया जब एक चीता दौड़ता हुआ इधर से उधर भाग रहा था. जानकारी के अनुसार यह चीता नजदीक के जंगलों से भटकता हुआ शहरी इलाकों की ओर आ गया था.

लोग चीता को देखते ही दहशत में इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग हाथों में डंडा लिये चीते को भगाने में जुट गये. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार लोगों की भीड़ को देखकर चीता भागने का प्रयास कर रहा है. लोग भी चीते के डर से भाग रहे हैं.

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने चीते को पकड़कर चिड़ियाघर भेज दिया है. घटना लखनऊ जिले के औरंगाबाद क्षेत्र का है. चीते को पकड़ने के प्रयास में त्रिलोकी सिंह नामक एक व्‍यक्ति घायल भी हो गये हैं.

देखें वीडियो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola