उत्तर प्रदेशः वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिये चार लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख का बजट पेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2018 2:33 PM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिये चार लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट पेश किया. यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट के सापेक्ष 11.4 प्रतिशत ज्यादा है. वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट में 14 हजार 341 करोड़ 89 लाख रुपये की […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिये चार लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट पेश किया. यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट के सापेक्ष 11.4 प्रतिशत ज्यादा है. वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट में 14 हजार 341 करोड़ 89 लाख रुपये की नयी योजनाओं के प्रस्ताव किये हैं. यह उनका दूसरा बजट है. बजट प्रस्तावों में राजकोषीय घाटा 44 हजार 53 करोड़ 32 लाख रुपये और अंतिम शेष एक हजार 284 करोड़ 23 लाख होना अनुमानित है. अग्रवाल ने बजट भाषण की शुरुआत श्रीराम और श्रीकृष्ण को प्रणाम करते हुए की और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायीं.
पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए उन्होंने उन पर व्यर्थ कार्यों पर धन खर्च करके खजाना लगभग खाली करने और राज्य को विषम वित्तीय स्थिति में फंसाने का अारोप लगाया. इसी संदर्भ में उन्होंने यह शेयर- साहिल से मुस्कुरा कर तमाशा ना देखिये, हमने यह खस्ता नाव तो विरासत में पायी है. पढ़ कर विपक्ष पर कटाक्ष किया. अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये संकल्पबद्ध है.
यह भी पढ़ें-
उत्तरप्रदेश : न हो सरकार की किरकिरी, योगी ने बजट से पहले बुलाई आपात कैबिनेट बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










