वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 14 Feb 2018 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार

हापुड : लोग जहां आज वैलेंटाइन डे पर प्रेम का इजहार कर रहे तो वहीं एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कथित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि यहां थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर में कथित प्रेमी सागर ने अपनी प्रेमिका को […]

विज्ञापन

हापुड : लोग जहां आज वैलेंटाइन डे पर प्रेम का इजहार कर रहे तो वहीं एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कथित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि यहां थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर में कथित प्रेमी सागर ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया था और उसकी जमकर धुनाई की जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घायल अवस्था में प्रेमिका को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख दिल्ली रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola