दोस्त की बारात में आये सैन्यकर्मी की जश्न के दौरान फायरिंग में मौत

Published at :13 Feb 2018 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
दोस्त की बारात में आये सैन्यकर्मी की जश्न के दौरान फायरिंग में मौत

कानपुर : उत्तर प्रदेशमेंकानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर में दोस्त की बारात में आये सैन्यकर्मी की कथित हर्ष फायरिंग में मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) अनुराग आर्य ने आज बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप दीक्षित के रूप में की गयी है जो रायबरेली का रहने वाला था और अंबाला में तैनात […]

विज्ञापन

कानपुर : उत्तर प्रदेशमेंकानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर में दोस्त की बारात में आये सैन्यकर्मी की कथित हर्ष फायरिंग में मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) अनुराग आर्य ने आज बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप दीक्षित के रूप में की गयी है जो रायबरेली का रहने वाला था और अंबाला में तैनात था. वह अपने दोस्त शिव प्रकाश के विवाह में शामिल होने कानपुर आया ​था. बारात कल रात सजी. सब नाचने गाने में लग गये.

इस बीच दीक्षित के दोस्त संजय मौर्य ने दीक्षित की ही राइफल से हवाई फायरिंग करना शुरू किया. एक गोली दीक्षित के पेट में जा लगी. आर्य ने बताया कि दूल्हा पक्ष के लोग दीक्षित को तत्काल कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइसेंसी राइफल जब्त की जो कथित तौर पर दीक्षित की थी.

ये भी पढ़ें…मोबाइल पर बात करने के विवाद में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पति को जिंदा जलाया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola