शादी की रस्म में जूता चोरी से नाराज हुआ दूल्हा, दोस्तों संग उठाया ऐसा खौफनाक कदम, उसके बाद...

Published at :08 Feb 2018 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की रस्म में जूता चोरी से नाराज हुआ दूल्हा, दोस्तों संग उठाया ऐसा खौफनाक कदम, उसके बाद...

बदायूं : उत्तर प्रदेशमें बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र में दूल्हे के जूते चोरी करने के आरोप में हुई पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में कल सुरेंद्र नामक व्यक्ति का विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा था. लग्न के […]

विज्ञापन

बदायूं : उत्तर प्रदेशमें बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र में दूल्हे के जूते चोरी करने के आरोप में हुई पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में कल सुरेंद्र नामक व्यक्ति का विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा था. लग्न के बाद सुरेंद्र के जूते गायब हो गये. सुरेंद्र और उसके साथियों ने पास में खड़े रामसरन (42) पर जूते चोरी करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस वारदात में रामसरन गंभीर रूप से घायल हो गया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूत्रों के मुताबिक मृतक की पत्नी मीरा देवी की ओर से गांव के सुरेंद्र और उसके चार साथियों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola