बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

लखनऊ : राजधानी में मडियांव थानाक्षेत्र के एक निजी स्कूल में मासूम बच्चियों के साथ शिक्षक द्वारा कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया. शिक्षक कई दिनों से कक्षा दो की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. […]
लखनऊ : राजधानी में मडियांव थानाक्षेत्र के एक निजी स्कूल में मासूम बच्चियों के साथ शिक्षक द्वारा कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया. शिक्षक कई दिनों से कक्षा दो की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. पुलिस के अनुसार छात्राओं ने जब इस बात की शिकायत माता-पिता से की, तब इस घटना का खुलासा हुआ. बच्चियों के माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. घटना का और ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अलीगंज के एक स्कूल में एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था, जिसका आरोप स्कूल की ही एक छात्रा पर लगा था. इससे पहले पीजीआई थाना क्षेत्र के एक स्कूल की शिक्षिका ने एक बच्चे को 40 थप्पड़ जड़ दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










