मथुरा में मंदिर जा रही महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

मथुरा / लखनऊ : जनपद के वृंदावन थाने में बीते दिन मंदिर दर्शन करने जा रही एक महिला के साथ शेरगढ़ क्षेत्र के एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला की चीख सुनकर आये लोगों ने आरोपित को […]
मथुरा / लखनऊ : जनपद के वृंदावन थाने में बीते दिन मंदिर दर्शन करने जा रही एक महिला के साथ शेरगढ़ क्षेत्र के एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला की चीख सुनकर आये लोगों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर महिला को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया है. वृंदावन के थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया, ‘‘पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है. मेडिकल जांच में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो आरोपित युवक को दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत में पेश किया जायेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




