छेड़छाड़ प्रयास का विरोध करने पर परिवार, लड़की की पिटायी की गयी

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कक्षा आठ में पढ़ने वाली लड़की से चार युवकों ने छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी और उसके परिवार के सदस्यों की कथित रूप से पिटायी की. पुलिस ने आज बताया कि लड़की के पिता ने कल शिकायत दर्ज करायी थी जिसमें उन्होंने कहा […]
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कक्षा आठ में पढ़ने वाली लड़की से चार युवकों ने छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी और उसके परिवार के सदस्यों की कथित रूप से पिटायी की. पुलिस ने आज बताया कि लड़की के पिता ने कल शिकायत दर्ज करायी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पुत्री से पिछले कई दिनों से स्कूल जाने के दौरान छेड़छाड़ की जा रही थी. पुलिस ने बताया कि जब लड़की के परिवार ने कथित छेड़छाड़ प्रयास का विरोध किया तो उन्होंने उनकी पिटायी की.
कांधला पुलिस थाने के प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अन्य फरार हैं. फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










