उत्तर प्रदेश उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल सिंह ने सपा प्रत्याशी को हराया

Updated:
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल सिंह ने सपा प्रत्याशी को हराया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मथुरा प्रसाद पाल के पुत्र व भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल सिंह ने समाजवादी पार्टी की सीमा मचान को 11 हजार से ज्यादा मतों से हरा कर जीत दर्ज की है. मालूम हो कि भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मथुरा प्रसाद पाल के पुत्र व भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल सिंह ने समाजवादी पार्टी की सीमा मचान को 11 हजार से ज्यादा मतों से हरा कर जीत दर्ज की है. मालूम हो कि भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी.

जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल सिंह को कुल 73,307 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं समाजवादी पार्टी की सीमा मचान को 61,437 मत मिले. वहीं अन्य प्रत्याशियों की जमानत भी नहीं बच पायी. कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें 19,086 मत मिले. चुनाव मैदान में पांच निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 12 प्रत्याशी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola