ePaper

माफिया डॉन अबू सलेम से मिलने का प्रयास कर रहे दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 21 Nov 2017 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
माफिया डॉन अबू सलेम से मिलने का प्रयास कर रहे दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ : माफिया डॉन अबू सलेम से अदालत में पेशी के दौरान कथित तौर पर मिलने का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आजमगढ़ निवासियों मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद सालिक को गिरफ्तार किया गया है. सलेम को सोमवार को एक स्थानीय अदालत में […]

विज्ञापन

लखनऊ : माफिया डॉन अबू सलेम से अदालत में पेशी के दौरान कथित तौर पर मिलने का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आजमगढ़ निवासियों मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद सालिक को गिरफ्तार किया गया है. सलेम को सोमवार को एक स्थानीय अदालत में पेशी के लिए लाया गया था1 उसी दौरान दोनों युवकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ कर उससे मिलने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार, आरिफ सलेम के बडे भाई अबू हाकिम का बेटा है, जबकि सालिक सलेम की बहन अंजुम का बेटा है. पुलिस को दोनों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. सलेम मुंबई की एक जेल में बंद है. फर्जी पासपोर्ट बनवाने के एक मामले में उसे सुनवाई के लिए सोमवार को एक अदालत में पेश किया गया था. उसके साथ ही इस मामले का एक अन्य आरोपित परवेज आलम भी अदालत में उपस्थित हुआ.

अदालत के समक्ष दोनों अभियुक्तों ने फर्जी पासपेार्ट बनवाने के इस मामले में अपना बयान दर्ज करायाु. अब यह मामला सुनवायी के अंतिम चरण में है. विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है. इस मामले में सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया था. सलेम पर परवेज के जरिए अपना व अपनी कथित पत्नी का फर्जी तरीके से लखनऊ से पासपोर्ट बनवाने का आरोप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola