ePaper

रेप का विरोध करने पर विधवा भाभी को जिंदा जलाया

Updated at : 02 Nov 2017 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
रेप का विरोध करने पर विधवा भाभी को जिंदा जलाया

बदायूं : बदायूं जिले के इस्लामनगर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को कथित रुप से जिंदा जला डाला.पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेन्द प्रताप सिंह ने आज यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लभारी की मढैया गांव में विधवा महिला नीलम (27) पर उसका […]

विज्ञापन

बदायूं : बदायूं जिले के इस्लामनगर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को कथित रुप से जिंदा जला डाला.पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेन्द प्रताप सिंह ने आज यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लभारी की मढैया गांव में विधवा महिला नीलम (27) पर उसका देवर जितेन्द्र बुरी नजर रखता था। आरोप है कि जब नीलम उसका विरोध करती थी तो जितेन्द्र उसके साथ मारपीट करता था.

उन्होंने बताया कि कल रात जितेन्द्र ने नीलम को घर मे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. नीलम ने विरोधस्वरुप शोर मचाया जिससे नाराज जितेन्द्र ने उसपर मिट्टी का तेल छिडककर आग लगा दी. बुरी तरह से झुलसी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई. नीलम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है.

यह भी पढ़ें-
यूपी के भदोही में जहरीला बिस्कुट खाने से सौ बच्चे बीमार, स्थिति नाजुक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola