दुष्कर्म का विरोध किया तो भाभी को देवर ने जिंदा जलाया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Nov 2017 12:50 PM
विज्ञापन

बदायूं (उत्तर प्रदेश) : बदायूं जिले के इस्लामनगर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को कथित रुप से जिंदा जला दिया. पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेन्द प्रताप सिंह ने आज यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लभारी की मढैया गांव में विधवा महिला नीलम […]
विज्ञापन
बदायूं (उत्तर प्रदेश) : बदायूं जिले के इस्लामनगर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को कथित रुप से जिंदा जला दिया. पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेन्द प्रताप सिंह ने आज यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लभारी की मढैया गांव में विधवा महिला नीलम (27) पर उसका देवर जितेन्द्र बुरी नजर रखता था. आरोप है कि जब नीलम उसका विरोध करती थी तो जितेन्द्र उसके साथ मारपीट करता था.
यूपी के भदोही में जहरीला बिस्कुट खाने से सौ बच्चे बीमार, स्थिति नाजुक
उन्होंने बताया कि कल रात जितेन्द्र ने नीलम को घर मे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. नीलम ने विरोधस्वरुप शोर मचाया जिससे नाराज जितेन्द्र ने उसपर मिट्टी का तेल छिडककर आग लगा दी. बुरी तरह से झुलसी नीलम की मौके पर ही मौत हो गयी. नीलम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










