यूपी में मेला देखने गये युवक की गोली मारकर हत्या, तनाव

आजमगढ़ : जिले के देवगांव क्षेत्र में मेला देखने गये एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी.पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि देवगांव कोतवाली के रणमो गांव निवासी विपिन यादव (22) कल रात एकादशी के त्यौहार पर घर से कुछ दूर पर स्थित बुढउ बाबा मंदिर पर स्थापित […]
आजमगढ़ : जिले के देवगांव क्षेत्र में मेला देखने गये एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी.पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि देवगांव कोतवाली के रणमो गांव निवासी विपिन यादव (22) कल रात एकादशी के त्यौहार पर घर से कुछ दूर पर स्थित बुढउ बाबा मंदिर पर स्थापित लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा के पास लगे मेले में गया था.
देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उससे मोबाइल फोन पर सम्पर्क करना चाहा तो फोन स्विच ऑफ था। मोबाइल बंद होने से परिजन परेशान हो गये और उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन रात में कुछ उसका कुछ पता नहीं लग सका.
सूत्रों ने बताया कि आज सुबह विपिन का खून से सना शव मंदिर के बगल में मिला. शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसे कई गोलियां मारी गयी थी. अंदेशा जताया जा रहा है कि देर रात मंदिर में तेज आवाज में चल रहे डीजे के कारण किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी. घटना स्थल से विपिन की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला है. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि घटना के कारणों की छानबीन चल रही है. गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




